दोस्तों लास्ट ब्लॉग में आप लोगों ने देखा था कि हम लोग आ गए थे नोएडा लॉजिक सिटी सेंटर मॉल में और वहां आने के बाद हमने खेला ढेर सारे गेम्स। अब उसके बाद हमें लग चुकी थी बहुत ज्यादा भूख। इतनी ज्यादा गेम्स खेलने के बाद हमें लग चुकी थी बहुत तेज की भूख जिसके लिए हम आ गए थे मॉल के ही टेरेस में फ्लाइंग डचमैन नाम के रेस्टोरेंट में जिसका थीम था पायरेट थीम जो कि बहुत क्लासिक लग रहा था। हमारा लंच तो आज बिल्कुल इटालियन स्टाइल पिज़्ज़ा प्लस पास्ता और साथ में दो टाइप के मॉकटेल मंगवा लिए थे जो कि बहुत बढ़िया थे। बट सबसे ज्यादा बढ़िया था यहां का पिज़्ज़ा जो कि काफी यूनिक और मैंने पहली बार ही ट्राई किया था। मॉकटेल क्या मंगवाया था वो मुझे फिलहाल तो याद नहीं बट जो भी था काफी यम्मी था। अब बिल तो था बहुत तगड़ा ₹2400 वो भी सिर्फ पिज़्ज़ा और पास्ता का बट चलो कोई नहीं वो वर्थ था। मजा आया काफी यहां पे आके। खाना खाने के बाद भी हमारे बंदों में फुल जोश था क्योंकि इटालियन जो खाया था अभी पंजाबी खाना खाया होता तो फुल ऑन पेट टाइट हो चुका होता। इसके बाद हम लोग यहां से एक दूसरे को बाय कहते हैं।
KAYNAK