My Secret Iced Coffee Recipe #minivlog #ytshorts #shorts



जब भी मैं अपने आइस कॉफी की फोटो YouTube और Instagram पे पोस्ट करती हूं तो सब लोग पागल हो जाते हैं और मुझे डीएम करते हैं कि स्वरा क्या तुमने अपना कैफे खोल लिया? नहीं। देखो भाई मैं मुकेश अंबानी की कोई पिछड़ी औलाद नहीं हूं जो कि मेरे पास इतने सारे पैसे होंगे कि मैं कैफे खोल सकूं। तो आज मैं तुम लोग को इजीएस्ट रेसिपी बताऊंगी कॉफी बनाने की। वो भी घर पे जो कि बहुत ही ज्यादा यम्मी होती है। उसके लिए तुम्हें ज्यादा इंग्रेडिएंट्स नहीं लगेंगे। कॉफी चाहिए ऑब्वियसली शुगर, हर्षीस, कैरेमल सिरप, आइस, दूध दैट्स इट। और एक स्टडी वाला ग्लास ले लेना जो कि ₹1200 में मिल जाएगा ऑनलाइन तुम लोगों को। सबसे पहले सटीकिका में कॉफी डाल देना। उसके बाद शुगर डाल देना। मैं तुम लोग को जज नहीं करूंगी। फिर थोड़ा सा गरम पानी ज्यादा गरम नहीं क्योंकि हम लोग मैगी नहीं बना रहे हैं। कॉफी बना रहे हैं। फिर हम फ्रॉथर से अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अच्छे से फोम बना लेंगे। अगर तुम लोग के पास फ्रॉथर नहीं है ना तो तुम लोग विस्क भी यूज़ कर सकते हो। लेकिन उससे फोम बनाने में हाथों में दर्द हो जाएगा क्योंकि तुम लोग तो जिम जाते नहीं हो। फिर अपनी थोड़ी सी कलाकारी दिखाने के लिए कैरेमल सिरप से थोड़ा ग्लास को डेकोरेट कर लेना। फिर हम ढेर सारा आइस डालेंगे। इंसान का नहीं पानी का। फिर हम दूध डालेंगे। गाय का हो, भैंस का हो, बकरी का हो, जो भी हो। और ये वाला जो पार्टनर है सबसे ज्यादा सेटिस्फाइंग है। आई मीन लुक एट दिस। नजर ना लगे। एंड तुम्हारी कॉफी रेडी हो गई। सिर्फ और सिर्फ 5 मिनट में। झूठ बोल रही हूं। 5 मिनट में नहीं रेडी हुई। 5 मिनट और 10 सेकंड में हुई है बट फिर भी रेडी हो गई ना और इसको पीने के बाद तुम करने वाले हो शू। तो जल्दी से जाके ये रेसिपी ट्राई करलो।

KAYNAK

“My Secret Iced Coffee Recipe #minivlog #ytshorts #shorts” üzerine 22 yorum

  1. Please please try the viral LA'DOR Liquid Perfect Hair Fill Up. It's a korean product that repairs damage hair and give super soft and shiny hair. Please please. Please please try the viral LA'DOR Liquid Perfect Hair Fill Up. It's a korean product that repairs damage hair and give super soft and shiny hair. Please please.

Yorum yapın