Corn Cutlet recipe l Corn Tikki #recipe #shorts #tikki #viral
आज मैंने अपने बच्चों के लिए बनाए कॉर्न से कटलेट। यह कटलेट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इसको बनाना भी आसान है। तो, इसको बनाने के लिए मैंने दो सॉफ्ट वाले भुट्टे लिए हैं। जिनको हमने पीलर की हेल्प से अच्छे से इसको पील कर लिया है। जिससे भुट्टे हमारे अच्छे से छोटे-छोटे पीसों में कट जाते हैं। इस तरीके से। इनको निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ती। साथ में मैंने यहां पर एक बॉईल किया हुआ आलू लिया है। जिनको हमने ग्रेटर की हेल्प से ग्रेट कर लिया है। आधा कप बेसन इसमें ऐड करेंगे। क्रिंज करने के लिए हमने 1/4 कप चावल का आटा लिया है। एक बारीक कटी हुई प्याज, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और साथ में थोड़े से खड़े जीरे भी ऐड कर दिए हैं। लाल मिर्च का पाउडर, नमक डालकर थोड़ा सा इसमें हल्दी डालेंगे और हल्का सा चाट मसाला डालकर इनको अच्छे से मिक्स कर देंगे। तो देखिए हमें इस तरीके से मिक्स कर देना है। पानी की इसमें बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इसमें आलू और जो कॉर्न है इसमें बहुत सारा पानी है। तो इस तरीके से यह डो जैसा बनकर तैयार हो गया है। अब हाथों को साफ करके हमने इसमें हल्का सा ऑयल लगाया और इस तरीके से टिक्की का शेप बनाकर तैयार कर दिया। तो बस इसी तरीके से सारी टिक्कियां हमें यहां पर बनाकर तैयार कर लेनी है। बहुत ही आसान तरीके से ये बनकर तैयार हो जाती हैं। तो बस टिक्कियां हमारी बन गई हैं। अब इनको बढ़िया से सेक लेनी है। तो बनाने के बाद हमने पैन को गरम होने के लिए रख दिया था। अब इसमें डालेंगे दो चम्मच के करीब ऑयल। ऑयल हम बहुत कम यूज़ करेंगे। बस इसमें ऑयल बिल्कुल भी ज़्यादा अब्सॉर्ब नहीं होता। तो ऑयल हमारा गरम हो गया है। इनको हमने यहां पर रख दिया है। जैसे एक साइड से सिक जाए तो हमें दूसरी साइड भी पलट कर एकदम क्रिस्पी होने तक इसको सेक लेना है। भुट्टे से ये नाश्ता बनकर तैयार हुआ है। तो यह बहुत ही स्वादिष्ट भी है और हेल्दी भी है। इसमें कोई भी दिक्कत नहीं है। तो बस अलट-पलट कर हमने बढ़िया से इनको सेका है। तो बाकी के बचे हुए भी हमें यहां पर इस तरीके से सेक लेंगे। तो इनको सारा हमने निकाल लिया है। अब देखिए हमारे कटलेट यहां पर बनकर अच्छे से तैयार हो गए हैं। तो आप एक बार इनको जरूर बनाइए। अभी कॉर्न का टाइम है। फिर कॉर्न चले जाएंगे तो हम इसको किस तरीके से बनाएंगे। तो देखिए फ्रेंड्स बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। आप एक बार ट्राई कीजिए। अगर आप हमारे चैनल पर नए आए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर

KAYNAK

Tarifi Paylaş

Yorum yapın

Benzer Tarifler